⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- शादी की नीयत से युवती के अपहरण का आरोप, नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज बाजार गई युवती लापता, चुटिया गांव के युवक पर अपहरण का आरोपl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा 03 जून 2026।

नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की मां ने नौहट्टा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती घर से बाजार करने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई।

दर्ज प्राथमिकी में चुटिया गांव निवासी नितीश कुमार तथा उसके दो भाइयों पर युवती को शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि तीनों युवक मिलकर युवती को अपने साथ ले गए हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती के बालिग होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है। युवती की बरामदगी के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है, जबकि गांव में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...