⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम- नवनिर्मित कोर्ट भवन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा, अतिक्रमण रोकने के दिए निर्देशl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

मनीष कुमार/सासाराम/रोहतास:

सासाराम अनुमंडल परिसर स्थित नवनिर्मित कोर्ट भवन का मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कृष्ण देव एवं एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने भवन परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कोर्ट भवन के अंदर एवं बाहर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक सुधार एवं रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर परिसर में आने-जाने वाले मार्गों पर संभावित अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि न्यायालय परिसर तक पहुंचने वाले मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, ताकि वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कृष्ण देव ने कहा कि न्यायालय परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने संबंधित विभागों को समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान भवन की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि नवनिर्मित कोर्ट भवन आम लोगों को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...