⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा रेफरल अस्पताल में ईसीजी और अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीजों को लगानी पड़ती है डेहरी-सासाराम की दौड़l


खबर: तहलका आवाज आपकी आवाजl

प्रखण्ड संवादाता/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा प्रखंड के रेफरल अस्पताल में ईसीजी (ECG) और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की इस कमी के कारण प्रखंड एवं आसपास के सुदूरवर्ती गांवों के लोगों को जांच कराने के लिए डेहरी और सासाराम का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय तो बर्बाद होता ही है, साथ ही आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में सामान्य इलाज की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन हृदय संबंधी जांच और गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों के लिए जरूरी अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें निजी क्लीनिकों या दूर स्थित अस्पतालों में जाना पड़ता है। कई बार गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तत्काल जांच की आवश्यकता होती है, लेकिन सुविधा के अभाव में उन्हें घंटों यात्रा करनी पड़ती है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ईसीजी मशीन अस्पताल में मौजूद है, लेकिन जगह की कमी के कारण उसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जारी है और भवन तैयार होने के बाद ईसीजी सेवा शुरू कर दी जाएगी।

इस संबंध में प्रखंड प्रमुख रानी देवी ने राज्य सरकार से नौहट्टा रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने तथा ईसीजी सेवा शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए इन दोनों सेवाओं का शुरू होना बेहद जरूरी है।

अस्पताल प्रबंधक गुड्डु कुमार ने बताया कि अस्पताल भवन निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य पूरा होते ही ईसीजी मशीन को स्थापित कर सेवा शुरू कर दी जाएगी। वहीं अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए नौहट्टा रेफरल अस्पताल में जल्द से जल्द ईसीजी और अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को छोटी-छोटी जांच के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...