⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- पंचायत विकास दिवस पर कई पंचायतों में आयोजित हुए कार्यक्रम, सामूहिक रूप से सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'l

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
प्रखण्ड संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

(विकास योजनाओं की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने और पंचायतों के समग्र विकास का लिया गया संकल्प)

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र की तिउरा, तिलोखर, उल्ली-बनाही, जयंतीपुर, नौहट्टा एवं यदुनाथपुर पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, जीविका दीदियों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया तथा पंचायतों के समग्र विकास, जनभागीदारी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
तिउरा पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया नसरीन जहाँ, बीपीआरओ ममता कुमारी, जीविका बीपीएम, पंचायत सचिव चंदन कुमार, वार्ड सदस्य अजय गुप्ता, रामप्रवेश यादव, उमेश राम, मीना देवी, मुमताज़ अंसारी, मुराद अख्तर, बीएलओ रंजीत कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, यूसुफ अंसारी, नंदू राम तथा जीविका सीएम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री की 'मन की बात' सुनी और पंचायत विकास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने तथा विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा की।
तिलोखर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोरमा कुमारी ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाती है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को पंचायत बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उल्ली-बनाही पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया तेतरी देवी, मुखिया प्रतिनिधि सनोज राय, कृष्ण यादव, विकास चौधरी, रूपा देवी, विजय यादव, निरंजन कुमार, कलेनदर मेहता, जसमतिया देवी, विनय कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया और पंचायत विकास योजना को प्रभावी बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जयंतीपुर पंचायत में भी पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, गौतम, जेएसएस, विकास मित्र तथा जिला पार्षद सुदामा राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा पंचायत को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।
नौहट्टा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, पंचायत कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार, विकास मित्र निर्मला देवी, न्याय सचिव सिकंदर राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक उपेंद्र रंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। हालांकि, जहां अन्य पंचायतों में मुखिया एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, वहीं नौहट्टा पंचायत के कार्यक्रम में मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
यदुनाथपुर पंचायत के मटियाव स्थित पंचायत भवन में भी पंचायत विकास दिवस के अवसर पर मुखिया भोला कुमार चेरो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत की योजनाओं, आगामी विकास कार्यों तथा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की चयनित थीम पर विचार-विमर्श किया गया। उत्कृष्ट पंचायतों के विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सीधा प्रसारण पंचायत के मतदाताओं ने सामूहिक रूप से सुना। बैठक में प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सर्वश कुमार पांडेय, पंचायत सचिव रणधीर कुमार पोद्दार, राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार गुप्ता, आवास सहायक दिवाकर कुमार गुप्ता, विकास मित्र सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण यादव, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान प्राप्त पांच आवेदनों में से दो का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास एवं जनभागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रमों के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पंचायतों के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यशैली तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...