⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत शुरू, नाली का पानी बना सड़कों के लिए बड़ी चुनौतीl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

मुकेश कुमार/यदुनाथपुर/नौहट्टा/रोहतास:

रोहतास-यदुनाथपुर मुख्य सड़क मार्ग पर लंबे समय से बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य ग्रामीण पथ निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बनने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार इस मुख्य सड़क से क्षेत्र के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को विशेष कठिनाई होती थी। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता था। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद विभाग ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है।

ग्रामीण पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क खराब होने का प्रमुख कारण घरों की नालियों का पानी सीधे सड़क पर बहाया जाना है। सड़क किनारे पक्के मकान बनने के बावजूद अधिकांश घरों में सोख्ता का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण घरेलू उपयोग का पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे सड़क की सतह कमजोर होकर टूट जाती है और गड्ढों में बदल जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि कई बार लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे सड़क पर पानी बहाना बंद करें और अपने घरों में सोख्ता का निर्माण कराएं। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में भी सड़क पर पानी बहाने की प्रवृत्ति जारी रही तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का मुख्य कारण पानी निकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव है। कई गांवों में पंचायत स्तर पर गलियों में नालियों का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन वे मुख्य सड़क के पास आकर बंद हो जाती हैं। नालियों का पानी आगे नहीं निकल पाता और अंततः सड़क पर बहने लगता है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थायी नाला निर्माण की मांग करते हुए कहा कि जब तक पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होगी, तब तक सड़कें बार-बार क्षतिग्रस्त होती रहेंगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क की सुरक्षा केवल विभाग की ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। यदि विभाग और ग्रामीण मिलकर जल निकासी की समस्या का समाधान करें तो सड़क लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी बनी रह सकती है। फिलहाल मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...