⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा-टेम्पो से उतरते ही बाइक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौके पर दर्दनाक मौतl


 खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

रोहतास–नौहट्टा मुख्य सड़क पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा थाना क्षेत्र के करीअइ गांव के समीप उस समय हुआ, जब महिला टेम्पो से उतर रही थी। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांदू गांव निवासी शनीचरी देवी (76) नौहट्टा की ओर से एक टेम्पो से अपने गांव लौट रही थीं। करीअइ गांव के पास टेम्पो से उतरते समय सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि घटना दोपहर के समय हुई, जिसके कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका की बेटी और परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने पैतृक गांव बांदू ले गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इसलिए समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वहीं, बुजुर्ग महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...