⚡ ब्रेकिंग News

चितौली- तेज रफ्तार पिकअप ने नाबालिग को रौंदा, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जामl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

रवि प्रकाश दुबे/चितौली/रोहतास:

रोहतास, 03 जून 2026। जिले के अमझोर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बा-चितौली गांव के समीप डेहरी-रोहतास स्टेट हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा।

मृतक की पहचान चितौली गांव निवासी अंशु कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चितौली के समीप डेहरी-रोहतास स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे तथा दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन कई घंटों तक पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

अमझोर के थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे चितौली गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...