⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली आपूर्ति रहेगी बाधितl पिछले वर्ष अकबरपुर हादसे से सबक, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/रोहतास:

मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पिछले वर्ष अकबरपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं किए जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में 10 लोग झुलस गए थे, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इसी घटना से सबक लेते हुए इस वर्ष सभी छोटे-बड़े मोहर्रम जुलूसों के दौरान एहतियातन विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि बिजली बंद होने के बाद आपूर्ति सामान्य करने में कई तकनीकी प्रक्रियाएं होती हैं, जिसके कारण बिजली बहाल होने में कुछ समय लग सकता है।

प्रशासन ने यह भी बताया कि आगामी दो दिनों में व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जाएगा। साथ ही छोटी चौकी, बड़ी चौकी एवं पहलाम के जुलूस के दौरान भी आवश्यकतानुसार लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...