⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- यदुनाथपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का प्रशासन ने दिया भरोसाl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबेनौहट्टा/रोहतास:

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत मंगलवार को यदुनाथपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त विकास कुमार, बीडीओ मनोरमा कुमारी, अंचलाधिकारी मनोज कुमार तथा मुखिया भोला चेरो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला से आए अधिकारियों का बीडीओ द्वारा पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।

शिविर को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना पार्ट-3 के अंतर्गत आयोजित यह सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों ने आवेदन के माध्यम से अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी आवेदन स्वीकार किए गए।

शिविर में पेयजल, आवास, स्वच्छता, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से जुड़े आवेदन जमा किए।

अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भूमि सुधार से संबंधित 43 मामले लंबित हैं, जिनमें से तीन मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं शिविर के दौरान नौ लोगों द्वारा भूमि आवंटन एवं दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिए गए।

श्रम विभाग की ओर से 342 श्रमिक कार्ड बनाए गए। पीएचईडी विभाग के 10 मामले लंबित पाए गए। सांख्यिकी विभाग द्वारा 53 लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े 30 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

स्थानीय मुखिया भोला चेरो ने लंबे समय से बंद पड़े पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी केंद्र की समस्या उठाते हुए इस संबंध में एक आवेदन बीडीओ को सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

नगर आयुक्त विकास कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। प्रशासन सभी विभागों के समन्वय से जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर एडीएम ललित भूषण, बीपीआरओ ममता कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार, सीएचओ धनु कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार, सरपंच राजेंद्र चेरो, उपसरपंच यमुना राम, वार्ड सदस्य संतोष चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...