⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी तेज, 29 लोगों को बांड भरने अनुमंडल भेजा गयाl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराने के उद्देश्य से नौहट्टा थाना पुलिस ने बुधवार को एहतियातन कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों के 29 लोगों को थाना बुलाया। इसके बाद सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी बांड भरने के लिए अनुमंडल कार्यालय भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन पहले से ही सतर्क है। इसी कड़ी में संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों के लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का बांड भरवाने की प्रक्रिया अपनाई गई है।

प्रशासन द्वारा मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी भी बढ़ा दी गई है। थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांवों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्ती अभियान चला रही है ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

नौहट्टा थाना की एसआई अनामिका कुमारी ने बताया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में संपन्न हो।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...