⚡ ब्रेकिंग News

अकोढ़ीगोला- मारपीट और हत्या के प्रयास के नामजद आरोपित अब तक गिरफ्त से बाहर, 23 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवालl

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

मनीष कुमार/अकोढ़ीगोला/रोहतास:

अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव में मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज प्राथमिकी के 23 दिन बीत जाने के बावजूद नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार चांदी गांव निवासी प्रभा देवी ने अकोढ़ीगोला थाना में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में थाना कांड संख्या 170/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने न्याय की उम्मीद में पुलिस से लगातार संपर्क किया, लेकिन अब तक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे दो बार रोहतास के पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुके हैं। उनके अनुसार पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया था, लेकिन आदेश के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

परिजनों का आरोप है कि अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है। इससे पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उनका कहना है कि जब भी वे मामले की प्रगति और गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) से गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ करने पर उन्हें ही डांट-फटकार का सामना करना पड़ता है। इससे परिवार में और अधिक निराशा एवं आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्राथमिकी दर्ज होने और वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो इससे कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप कर नामजद अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और कानून के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।

रिपोर्ट: संवाददाता, रोहतास

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...