⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- साइबर क्राइम के आरोप में युवक गिरफ्तार, 2024 में चोरी हुए खाते से हुआ था ₹38 हजार का ट्रांसफरl


 नौहट्टा (रोहतास): नौहट्टा थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला वर्ष 2024 में हुई चोरी और बैंक खाते से अवैध रूप से रुपये ट्रांसफर किए जाने से जुड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी एवं शिक्षक गंगा सिंह के कमरे से जनवरी 2024 में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड तथा लगभग 1200 रुपये नकद की चोरी हो गई थी। चोरी के बाद मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए एक खाते में करीब 38 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे।

घटना के बाद शिक्षक गंगा सिंह ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच लगातार की जा रही थी। तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को नौहट्टा क्षेत्र में छापेमारी कर मामले में संलिप्त आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारियों को सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्ट : तहलका आवाज न्यूज, नौहट्टा (रोहतास)

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...