खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
शंकर कुमार गौंड/विक्रमगंज/रोहतास:
रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल प्रशासन ने अवैध खनन एवं बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दिनारा-धनसोई मोड़ के समीप जांच अभियान चलाकर गिट्टी लदे दो ट्रकों को जब्त किया गया।
जांच के दौरान दोनों ट्रकों के चालकों से गिट्टी परिवहन से संबंधित वैध चालान एवं आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
जब्त ट्रकों का नंबर BR 03GC3112 एवं BR 03GC2116 बताया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
आगे की कार्रवाई के तहत दोनों ट्रकों को थाना प्रभारी दिनारा की मौजूदगी में खनन पदाधिकारी अमित राज को सौंप दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं बिना चालान खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment