⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी को मिला अतिरिक्त प्रभार, कॉलेज परिवार में खुशीl



 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्ट अनुमंडलीय राजकीय डिग्री कॉलेज, के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गुड़िया-नुआंव (कैमूर) का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. त्रिपाठी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गुड़िया-नुआंव, कैमूर के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसे उनकी प्रशासनिक क्षमता, शैक्षणिक अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान माना जा रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सभी ने विश्वास जताया कि डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व में दोनों शिक्षण संस्थानों का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बधाई देने वालों में डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. जूली सिंह, डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संदीप यादव, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. दीपक, श्री अशोक कुमार, डॉ. रामकिशोर कुमार, डॉ. बबलू पासवान, डॉ. श्रवण कुमार, अकाउंटेंट पियूष कुमार तथा कार्यालय अधीक्षिका कामिनी शामिल रहीं।

शिक्षकों ने कहा कि डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में महाविद्यालय ने लगातार शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से शिक्षा जगत में उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...