शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास, 08 मई 2026।
रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेख-बहुआरा के समीप एनएच-319 पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोचस से मोहनिया जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दस यात्री घायल हो गए।
मृतक की पहचान कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र स्थित बिछीबाँध गांव निवासी भिखी सिंह के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया तथा इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही परसथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।

Post a Comment