खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
स्थानीय अनुमंडलीय राजकीय महाविद्यालय में बीएससी सत्र 2025-29 के छात्रों की आंतरिक परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 8 मई तक आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के अंतर्गत छात्रों की सैद्धांतिक (थ्योरी) एवं प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली जा रही हैं। परीक्षा को लेकर कॉलेज परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पहले परीक्षा संपन्न कराने के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा करने की योजना है, ताकि छात्रों को आगे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि समय पर परीक्षा और मूल्यांकन होने से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और आगामी सत्र की तैयारी भी बेहतर तरीके से होl
_1.jpeg)
Post a Comment