खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:
दिनांक: 05 मई 2026
सासाराम में आयोजित होने वाले शेरशाह सूरी महोत्सव-2026 के अवसर पर 21 एवं 22 मई को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा एक विशेष रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का विषय शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित होगा।
प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 30 सेकंड से 1 मिनट 30 सेकंड तक की रील बनानी होगी। इच्छुक प्रतिभागी अपनी रील shershahsurimahotsavreel@gmail.com पर अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर के साथ भेज सकते हैं। रील को गूगल ड्राइव पर अपलोड कर उसका लिंक भी ईमेल के माध्यम से भेजा जा सकता है।
रील भेजने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:
प्रथम पुरस्कार: ₹5000
द्वितीय पुरस्कार: ₹3000
तृतीय पुरस्कार: ₹2000
इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया जाएगा।


Post a Comment