⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- बाइक का चैन फंसने से युवक गंभीर घायल, रेफरl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/चुटिया/रोहतास:

चुटिया थाना क्षेत्र के मधुकुपीया मोड़ के पास बाइक का चैन फंस जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के शंखवा गांव निवासी धर्मेन्द्र चेरो के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र चेरो शादी-विवाह में भोजन बनाने का कार्य करता है। उसकी शादी बीते मंगलवार को हुई थी तथा गुरुवार को चौठारी की रस्म संपन्न हुई थी। बताया जाता है कि युवक किसी काम से बाइक से अमहुआ गया था और वहां से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मधुकुपीया मोड़ के पास अचानक बाइक का चैन फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नौहट्टा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

इस संबंध में चुटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अभी तक थाना को नहीं मिली है। मामले की जानकारी ली जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...