खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
नौहट्टा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी चौक के समीप सोमवार की रात दो परिवारों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद दोनों पक्ष मंगलवार को थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में एक पक्ष की ओर से पिंकी कुमारी ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लोगों को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बेबी देवी ने भी आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment