खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
चुटिया थाना क्षेत्र के मधुकुपीया गांव में सोमवार की देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोशन कुमार, एएसपी अतुलेश झा, एसडीपीओ वंदना कुमारी सहित डेहरी अनुमंडल के सभी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे गांव की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार कुर्मी एवं यादव समुदाय के लोगों के बीच रात करीब आठ बजे विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। मामले को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों ने चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई।
एक पक्ष के घनश्याम चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके घर के पास पहुंचकर जातिगत दबाव बनाने की धमकी देने लगे तथा बाइक और झोपड़ी को नुकसान पहुंचाया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गौरी देवी ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज और मारपीट की गई।
घायलों में रामचंद्र चौधरी, घनश्याम चौधरी, हरेंद्र कुमार, विवेक पटेल, पुनीत चौधरी, पार्थिक पटेल, नन्हे यादव एवं गौतम यादव शामिल हैं। सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया।
एसपी रोशन कुमार ने बताया कि भोज खाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें करीब 30 लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment