⚡ ब्रेकिंग News

दरिगांव- दीपू हत्याकांड अपडेट: दो आरोपितों ने किया सरेंडर, अब तक चार आरोपी पुलिस के गिरफ्त मेंl


 


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

शंकर कुमार गौंड/दरिगांव/सासाराम:


दरिगांव थाना क्षेत्र के चर्चित दीपू हत्याकांड में बड़ी अपडेट सामने आई है। गुरुवार को इस मामले के दो नामजद आरोपितों — विंध्याचल पासवान एवं राजेश पासवान — ने सासाराम कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया।

इस हत्याकांड में कुल छह लोगों को नामजद किया गया था। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपितों को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस मामले में चार आरोपी कानून की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

क्राइम फाइल के अनुसार, 24 अप्रैल को आपसी विवाद के चलते बभनगांवा से करपुरवा जाने वाली सड़क पर स्थित पुल के पास दीपू साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच तेज़ी से जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...