⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- देवी धाम के पास गिट्टी लदे ट्रक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंकाl


 खबर : तहलका आवाज — आपकी आवाज

रवि प्रकाश दुबे / नौहट्टा, रोहतास

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर शाम देवी धाम के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक से गिट्टी उतारी जा रही थी। इसी दौरान आधी गिट्टी खाली होने के बाद अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों में घिर गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई।

घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...