खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
मनीष कुमार/रोहतास/तिलौथू :
तिलौथू रोड से आगे सेवई जाने वाले मार्ग में पथरा के पास शुक्रवार को अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे पूरे रास्ते पर आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने की घटना दोपहर के समय हुई, जिसके बाद सेवई रोड पूरी तरह जाम हो गया। बाइक सवारों, स्कूली बच्चों तथा जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए प्रशासन को सूचना दी गई है। लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Post a Comment