⚡ ब्रेकिंग News

इलाज के दौरान विचाराधीन कैदी की मौत, सासाराम मंडल कारागार में मचा हड़कंपl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:

सासाराम मंडल कारागार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कैदी किसी मामले में न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में बंद था।

घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है। चिकित्सकों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। घटना के बाद कैदी के परिजनों में भी शोक का माहौल है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...