⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में दो महिलाएं सकुशल बरामद, डेढ़ साल पुराने अपहरण कांड का अभियुक्त गिरफ्ताl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को सकुशल बरामद किया है, जबकि एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गुरुवार को सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पहला मामला नवरा गांव की एक युवती से जुड़ा है, जिसे करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारखंड के माझियाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकौनी गांव निवासी मिथलेश कुमार चौहान शादी की नीयत से भगा ले गया था। इस संबंध में युवती की मां ने नौहट्टा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के दबाव और लगातार छापेमारी के बाद दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार युवती और मिथलेश कुमार ने आपस में विवाह कर लिया है तथा उनका एक बच्चा भी है। मामले में नामजद अभियुक्त मिथलेश कुमार चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय भेज दिया।

वहीं दूसरे मामले में चौखड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनी कुमारी को पुलिस ने सकुशल बरामद किया। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच पानी लाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला घर छोड़कर चली गई थी। इस संबंध में उसके पति दिलीप कुमार राम ने नौहट्टा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को खोज निकाला और सुरक्षित बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...