⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- बौलिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा की समस्याएं उठींl


खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के बौलिया गांव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत अध्यक्ष अनुपम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों के साथ कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करना पार्टी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री Narendra Modi का स्पष्ट संदेश है कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। संगठन की मजबूती के साथ-साथ लोगों की समस्याओं के समाधान और केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान बौलिया गांव के कार्यकर्ताओं ने पेयजल संकट की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि गांव के अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं और सात निश्चय योजना के तहत लगी पानी टंकी का कनेक्शन अब तक हर घर तक नहीं पहुंच पाया है। इसके कारण लोगों के साथ-साथ पशुओं को भी पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गाय-भैंस को पानी पिलाने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की समस्या भी उठाई। उन्होंने मांग की कि बौलिया में जल्द उपस्वास्थ्य केंद्र और एक एएनएम की व्यवस्था कराई जाए। इस पर मंडल अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा ईमेल के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary को भी अवगत कराया जाएगा।

बैठक में नीतू देवी, अरुण चंद्रवंशी, नन्हा खान, शंकर चंद्रवंशी, कुंदन कुमार, निरंजन गुप्ता, नजमा खातून, रोहित चंद्रवंशी, मार्कण्डेय तिवारी, सोना देवी, पुष्पा देवी, संध्या देवी, उषा देवी, सुनीता देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...