⚡ ब्रेकिंग News

नई दिल्ली- भीषण गर्मी को लेकर हाई अलर्ट जारी, सोशल मीडिया पर वायरल संदेश से बढ़ी चिंताl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

मौसम विभाग/नई दिल्ली:

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू को लेकर सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इस संदेश में दावा किया जा रहा है कि 29 मई से 2 जून तक तापमान 45 से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लोगों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही आगरा, बांदा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी और महोबा समेत कई जिलों में “एक्सट्रीम सीवियर अलर्ट” जारी होने की बात कही गई है।

वायरल पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि तेज गर्मी के कारण घुटन, तबीयत खराब होने और मोबाइल फटने जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। लोगों को कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखने, मोबाइल का कम उपयोग करने तथा दही, मट्ठा और बेल के जूस जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक करने की सलाह दी गई है।

हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी संदेश पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। मौसम से जुड़ी सही और आधिकारिक जानकारी केवल मौसम विभाग की वेबसाइट और सरकारी सूचना माध्यमों से ही लेनी चाहिए।

गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें

हल्के और सूती कपड़े पहनें

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

चक्कर, घबराहट या तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

घर और कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में तापमान बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...