खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
नौहट्टा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा काजीपुर निवासी रामनाथ शर्मा, चौखड़ा निवासी सुभाष कुमार और राजेश्वर बिंद तथा बिसुनपुर निवासी द्वारिका राम के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के निष्पादन को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में कार्रवाई करते हुए चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment