⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में भ्रष्टाचार पर निगरानी का बड़ा प्रहार, सिविल सर्जन कार्यालय से क्लर्क गिरफ्तारl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजल

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:

रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर क्लर्क सतीश कुमार को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग को क्लर्क द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में छापा मारा। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी रिश्वत की राशि और मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं आम लोगों ने निगरानी विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार होनी चाहिए।

सूत्रों की मानें तो निगरानी विभाग इस मामले में अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। अस्पताल परिसर में दिनभर इस कार्रवाई को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...