⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा के उल्ली-बनाही पंचायत स्टेडियम में ग्राम रक्षा दल का प्रशिक्षण संपन्न, स्थायी व्यवस्था की उठी मांगl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा प्रखंड के उल्ली-बनाही पंचायत स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित ग्राम रक्षा दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान “तहलका आवाज” की टीम मौके पर पहुंची और प्रशिक्षण ले रहे ग्राम रक्षा दल के सदस्यों सहित प्रशिक्षक से बातचीत की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण देकर मजबूत और जागरूक बनाया जा रहा है, जिससे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक सहयोग को मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण ले रहे सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर प्रशिक्षक रॉकी कुमार ने कहा कि ग्राम रक्षा दल गांव की सुरक्षा और सामाजिक सहयोग का अहम हिस्सा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं और सदस्यों को अनुशासन, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सामुदायिक सहयोग की जानकारी दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे प्रशासन और समाज के साथ मिलकर बेहतर भूमिका निभा सकें।

वहीं प्रशिक्षण ले रहे सदस्यों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्हें प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है, उसी प्रकार सरकार को उनके लिए कोई स्थायी व्यवस्था या स्थान भी उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े और भविष्य में नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं बैठकें आयोजित की जा सकें।

प्रशिक्षण में शामिल शैलेंद्र कुमार सिंह, मदन चंद्रवंशी, अजय राम (अध्यक्ष), शैलेन्द्र सिंह, गोपाल यादव, रामाशीष चंद्रवंशी, प्रतीक सिंह, भारदुल यादव, कमलेश चौधरी, पूजा कुमारी, अंचल कुमारी, पूनम कुमारी, उपेंद्र पासवान, रजनीकांत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को गांव और समाज के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार एवं प्रशासन से ग्राम रक्षा दल को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...