⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में जन सुराज कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार पर जोरl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास;

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविरंजन सिंह ने की।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में कई लोग लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, लेकिन संगठनात्मक स्तर पर उन्हें अपेक्षित जिम्मेदारी अब तक नहीं मिल सकी है।

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की आवश्यकता है। साथ ही युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से संगठन विस्तार और पुनर्गठन को लेकर जल्द निर्णय लेने की मांग की, ताकि आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी और मजबूती के साथ भागीदारी निभा सके।

बैठक में लोकसभा प्रभारी विनोद तिवारी, विधानसभा प्रत्याशी नेहा नटराज, विशाल सिंह, आनंद प्रकाश गुप्ता, अरूण मेहता, अरूण सिंह, मंटू सिंह, विक्की मिश्रा, विजय शंकर तिवारी, सुनील राजा एवं विजय बहादुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...