⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आगl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 
शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:

सासाराम सोमवार की सुबह सासाराम रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह पौने सात बजे खुलने वाली ट्रेन संख्या 53212 सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की एक बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि समय रहते अन्य बोगियों को अलग कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म संख्या छह पर सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर प्रतिदिन की तरह रवाना होने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक बोगी से धुआं निकलता देख मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही रैक प्वाइंट पर मौजूद मजदूरों की टोली मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी तुरंत स्टेशन पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह जल चुकी थी। रेलकर्मियों ने एहतियात के तौर पर बाकी बोगियों को काटकर अलग कर दिया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके।
घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल ट्रेन को सासाराम स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...