खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान अपने ही भाई के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंचल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व किसी घरेलू विवाद को लेकर चंचल कुमार का अपने भाई के साथ विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने भाई के साथ मारपीट कर दी। घटना में घायल भाई ने नौहट्टा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी त्रिवेणी चौक के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की रात छापेमारी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment