⚡ ब्रेकिंग News

डीहरी- दरीहट में भव्य आध्यात्मिक शिव गुरु महोत्सव का आयोजन, आज निकलेगी रुद्र महायज्ञ की जलभरी यात्राl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

मनीष कुमार/दरीहट/डेहरी/रोहतास:

डेहरी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम दरीहट में रविवार को यज्ञ समिति के तत्वावधान में भव्य आध्यात्मिक शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में शिव शिष्य परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर गुरु वंदना, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

महोत्सव को संबोधित करते हुए शिव शिष्य परिवार के वरिष्ठ सदस्य रामू सिंह ने शिव गुरु के स्वरूप एवं उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिव गुरु मानवता, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। शिव गुरु की शिक्षाएं समाज में व्याप्त जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि शिव गुरु की शरण में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के प्रेम, करुणा और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करता है।

इस अवसर पर शिव शिष्य परिवार के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य भारत जी, शिवाजी, रवि प्रकाश दुबे, मुन्नी देवी, रेखा देवी, कविता देवी, भोला, उपेन्द्र, राजू, उमा, अनीता, मीरा, दुलारचंद सहित बड़ी संख्या में गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से शिव गुरु के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

महोत्सव के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी यज्ञ समिति के सचिव अशोक सिंह ने संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, प्रसाद वितरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

आयोजन समिति ने बताया कि दरीहट स्थित बाबा सूरदास कुटिया एवं श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो चुका है। महायज्ञ के तहत सोमवार को भव्य जलभरी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष कलश में पवित्र जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचेंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का नया संदेश दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...