खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
सासाराम/रोहतास
सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम के पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे “लंदन थीम मेला” में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक बेकाबू हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोग नीचे गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला तेज गति में चल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। झूले में बैठे कई लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े झूले के संचालन से पहले सुरक्षा मानकों की सही तरीके से जांच होनी चाहिए थी।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment