⚡ ब्रेकिंग News

चेनारी- कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एफएसएल टीम जांच में जुटीl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

चेनारी/रोहतास:

चेनारी प्रखंड के खुरमाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सात की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृत छात्रा की पहचान कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बांध गांव निवासी तिलकधारी सिंह की पुत्री इंदू कुमारी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं प्रभारी एसडीएम सह डीसीएलआर अशोक कुमार एवं एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच कराई जा रही है।

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन अपनी पुत्री के शव से लिपटकर बिलख पड़े। परिजनों ने घटना को लेकर किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

इधर विद्यालय की वार्डन ने बताया कि छात्रा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए शिवसागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...