⚡ ब्रेकिंग News

जनसुराज पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर अकोढ़ीगोला में बैठक आयोजितl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

अकोढ़ीगोला/रोहतास:

जनसुराज पार्टी के संगठन नव निर्माण एवं विस्तार अभियान के तहत शुक्रवार को अकोढ़ीगोला प्रखंड मुख्यालय स्थित जनसुराज संपर्क कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आम लोगों से जुड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सासाराम लोकसभा के संसदीय चुनाव प्रभारी विनोद तिवारी, काराकाट लोकसभा के संसदीय चुनाव प्रभारी प्रदीप सिंह ललन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी विनय सिंह, जिला कर्पूरी मंच अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, जिला अंबेडकर मंच अध्यक्ष हरिराम पासवान, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखलाख अहमद तथा जिला पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आर.के. सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि जनसुराज पार्टी गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को उठाने का कार्य करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...