खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
सासाराम/रोहतास:
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रोहतास की पूर्व निर्धारित जिला स्तरीय बैठक बुधवार को निर्मल धाम, तेतरी सासाराम में भव्य रूप से आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रख्यात अधिवक्ता आदरणीय नरेंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन महासभा के महासचिव संतोष मिश्रा द्वारा किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आरा के चंदवा निवासी आदरणीय अंजनी तिवारी एवं ललित विजय जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभा के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों का परिचय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरिओम शर्मा तथा संगठन महामंत्री आचार्य विशन कौशिक से कराया गया। मौके पर सभी अतिथियों को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं रोहतास इकाई के बीच इस बात पर सहमति बनी कि संगठन राष्ट्रीय इकाई के साथ कदम से कदम मिलाकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। महासभा ने आगामी वर्षों के लिए अपना नौ सूत्री संकल्प दोहराते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक गतिविधियों, सामूहिक कन्या विवाह, निर्धन ब्राह्मण परिवारों के बच्चों को उचित मार्गदर्शन तथा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के पुनर्वास जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्णय लिया।
सभा में सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि समाज के कमजोर एवं पीड़ित वर्गों की सुरक्षा और सामाजिक अत्याचार के प्रतिकार के लिए युवाओं की एक “परशुराम सेना” का गठन किया जाए। इसके लिए आदरणीय अंजनी तिवारी को शाहाबाद क्षेत्र के सभी जिलों का संयोजक बनाए जाने की घोषणा की गई। वहीं ललित विजय तिवारी के नेतृत्व में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अंजनी तिवारी ने महासभा रोहतास को एक ध्वनि विस्तारक यंत्र (साउंड सिस्टम) भेंट करने का वचन दिया। साथ ही महासभा में महिला विंग के गठन की भी घोषणा की गई, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व सरपंच श्रीमती पतंजलि मिश्रा को सौंपी गई।
कार्यक्रम की सफलता में वरीय उपाध्यक्ष डॉ. उमाकांत चतुर्वेदी, संगठन महामंत्री बुटाश तिवारी, संयुक्त सचिव शशिकांत चौबे, प्रवक्ता राजेश तिवारी, सदस्यता अभियान प्रभारी परशुराम तिवारी, अनिल कुमार दुबे तथा कोषाध्यक्ष संतोष पांडे सहित कई पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभा प्रारंभ होने से पूर्व भगवान भगवान परशुराम की विधिवत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। “भगवान परशुराम की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संतोष पाठक, विनोद तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, दीनदयाल तिवारी, बृज किशोर तिवारी, हरिओम तिवारी, सच्चिदानंद दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, चुन्नू तिवारी, कामेश्वर चौबे, संजय कुमार तिवारी, राजेंद्र कुमार पांडे, अभिनव नीरज, नीरज कुमार तिवारी, रितेश तिवारी, शेषनाथ ओझा, अखिलेश तिवारी, प्रमोद कुमार पांडे, प्रेम प्रकाश चौबे, विजय तिवारी एवं पप्पू मिश्रा सहित सैकड़ों विप्र बंधुओं की उपस्थिति

Post a Comment