खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:
नौहट्टा थाना क्षेत्र के बनुआ गांव से पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट मामले के एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरिगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी चंदन शर्मा के रूप में की गई है, जो पिछले कुछ माह से नौहट्टा में बाइक बनाने का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव निवासी अजीत राम ने फरवरी माह में चंदन शर्मा के खिलाफ एससी-एसटी थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को एससी-एसटी थाना की पुलिस ने नौहट्टा थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए एससी-एसटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

Post a Comment