⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- नवारा घाट पर बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरारl

 

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा बुधवार की सुबह खनन विभाग और नौहट्टा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नवारा घाट से एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय एक ट्रैक्टर बालू लेकर नवारा घाट से निकल रहा था। इसी दौरान खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खनन विभाग के अधिकारियों के साथ नौहट्टा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...