⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक घायल; दो गिरफ्तार, दो को बांड भरने का निर्देशl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, जयंतीपुर निवासी लखन यादव और शिवपूजन यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर नौहट्टा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद से संबंधित मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य व्यक्तियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांड भरने हेतु अनुमंडल कार्यालय भेजा जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से भी किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...