⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- तीउरा पंचायत में बड़े नाले के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरीl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

तीउरा पंचायत में मुख्य सड़क से सोन नदी तक जाने वाले मार्ग पर बड़े नाले का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह नाला लंबे समय से ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में शामिल था, जिसके निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नेताओं को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में नाले के अभाव में सड़क पर जलजमाव हो जाता था, जिससे आवागमन बाधित होता था और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई वर्षों से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि जब इस समस्या की जानकारी समाजसेवी सुदामा राम को दी गई, तो उन्होंने जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पहल की और नाले के निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि नाले के निर्माण से न केवल जल निकासी की समस्या दूर होगी, बल्कि मुख्य सड़क से सोन नदी तक आने-जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए संबंधित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

निर्माण कार्य के दौरान पूर्व मुखिया बलराम सिंह, हरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, धनंजय सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि नाले का निर्माण शीघ्र पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...