⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत रोहतास के 19 गांवों में लगेगा चिकित्सा शिविरl


 खबर tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर नौहट्टा प्रखंड के चार जनजातीय बाहुल्य गांवों में उन्नीस मई से पच्चीस मई तक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कल्याण शाखा, रोहतास (सासाराम) द्वारा सिविल सर्जन को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम-जनमन एवं डीए-जेयूए से संबंधित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने और लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।जनभागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले थीम के तहत जिले के चयनित जनजातीय गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा दी जाएगी।नौहट्टा प्रखंड के जनजातीय बाहुल्य चार गांवों को इस अभियान में शामिल किया गया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।इस पहल से दूर-दराज के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय मे कार्यक्रम होने के कारण शिविर का आयोजन नही हो पाया। मंगलवार से रेहल से कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...