
रामू सिंह/डेहरी/डालमियानगर/रोहतास:
रोहतास जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर पाली पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष ने कथित रूप से मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के पाया नंबर 2/33 और 2/35 के बीच मालवाहक ट्रेन गुजर रही थी, तभी एक महिला और एक पुरुष अचानक ट्रैक पर पहुंच गए। ट्रेन के गुजरने के बाद आसपास के लोगों ने दोनों के कटे हुए शव देखे और इसकी सूचना आरपीएफ तथा डालमियानगर थाना पुलिस को दी।
जांच में पता चला कि घटना स्थल डालमियानगर थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।
मृत पुरुष की पहचान 29 वर्षीय सुभाष कुमार के रूप में हुई है, जो सासाराम के करवंदिया घटमापुर निवासी लालमोहन सिंह का पुत्र बताया गया है। वह कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करता था। परिजनों के अनुसार सुभाष पूरी तरह सामान्य था और उसके इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री भी हैं।
वहीं मृत महिला की उम्र लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही दोनों के बीच क्या संबंध था और आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, इसकी भी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनका इकलौता कमाऊ बेटा ऐसा कदम उठा सकता है। परिवार के सामने अब बहू और बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है।
डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात महिला की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही

Post a Comment