⚡ ब्रेकिंग News

असम से लौटीं अपर्णा यादव, कल पिपराघाट पर होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कारl

 


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

लखनऊ/उत्तर प्रदेश:

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर के बीच अब प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर लखनऊ के पिपराघाट पर किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह प्रतीक यादव अपने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर अचानक गिर पड़े थे। परिवार के लोगों ने पहले डॉक्टरों को घर बुलाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय असम में थीं अपर्णा यादव

घटना के समय उनकी पत्नी एवं भाजपा नेता Aparna Yadav असम दौरे पर थीं। पति के निधन की सूचना मिलते ही वह दोपहर में लखनऊ पहुंचीं। उनके आवास पहुंचने से पहले ही Dimple Yadav और Shivpal Singh Yadav भी वहां पहुंच चुके थे।

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav सुबह से ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार छह डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...