⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा - पड़ोसी की दबंगई से परेशान महिला पहुंची थाना, मारपीट व छेड़खानी का लगाया आरोपl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही पड़ोसी पर गाली-गलौज, मारपीट तथा छेड़खानी का आरोप लगाते हुए नौहट्टा थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता मीना देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने अचानक उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की।

महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके पैर और उंगली में चोट लगी। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपित अक्सर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है तथा जान से मारने की धमकी देता रहता है। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने नौहट्टा थाने में दिए आवेदन में प्रभु पासी व अमु पासी के भगीना अशोक पासी को नामजद आरोपित बनाया है तथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में नौहट्टा थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...