⚡ ब्रेकिंग News

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे: सड़क दुर्घटनाओं में 5 की मौत, पिकनिक से लौट रही ऑटो खाई में पलटीl

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

कोरबा/छत्तीसगढ़:

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए दर्दनाक हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौत

पहली घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर हुई। यहां बाइक सवार दो ग्रामीणों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरदा निवासी प्रकाश और चाकाबुड़ा निवासी बबलू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन में लगे तेज रफ्तार वाहनों पर आरोप लगाते हुए देर रात तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

पिकनिक से लौट रहे युवकों की ऑटो पलटी, दो की मौत

दूसरी घटना बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, खरमोरा के 10 युवक पिकनिक मनाकर ऑटो से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में सोनू यादव और सत्यम यादव की मौत हो गई, जबकि अन्य युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत

तीसरी घटना गोढ़ी स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला मजदूर की मशीन साफ करते समय भारी लीवर गिरने से मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल ने मृतका के परिवार को 75 हजार रुपये की सहायता राशि, 2 लाख रुपये की एफडी, बेटे को 18 वर्ष की उम्र तक हर महीने 1500 रुपये और बालिग होने पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...