
खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/पटना:
Samrat Choudhary के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में नई कैबिनेट का गठन हो गया है। गुरुवार को 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में मुख्यमंत्री ने गृह, प्रशासन और विजिलेंस जैसे कई अहम विभाग अपने पास रखकर सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, ऊर्जा और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग सहयोगी मंत्रियों को सौंपे गए हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास ये बड़े विभाग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, होम, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, विजिलेंस, इलेक्शन और सिविल एविएशन विभाग अपने पास रखे हैं। इन विभागों के जरिए कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक नियंत्रण और चुनावी व्यवस्था पर सीधा प्रभाव बना रहेगा।
किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
Vijay Kumar Choudhary — जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग
Bijendra Prasad Yadav — वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
Nishant Kumar — स्वास्थ्य विभाग
Shravan Kumar — ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग
Vijay Kumar Sinha — कृषि विभाग
Mithilesh Tiwari — शिक्षा विभाग
Sanjay Singh Tiger — उच्च शिक्षा एवं कानून विभाग
Leshi Singh — भवन निर्माण विभाग
Rema Nishad — पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
Shweta Gupta — समाज कल्याण विभाग
Shailesh Kumar — ऊर्जा विभाग
Shreyasi Singh — उद्योग एवं खेल विभाग
नई कैबिनेट में सामाजिक समीकरण साधने के साथ-साथ विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष फोकस देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और ग्रामीण विकास जैसे विभागों के जरिए सरकार आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनता तक सीधा संदेश देने की कोशिश में है।
Post a Comment