⚡ ब्रेकिंग News

10 मई तक मौसम का कहर: देशभर में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्टl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

भारतीय मौसम विभाग/नई दिल्ली:

देशभर में प्री-मानसून की दस्तक के साथ मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8, 9 और 10 मई को कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

उत्तरपश्चिम भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।

पश्चिम भारत में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में भी तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और झारखंड में कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, माहे, यनम, कराईकल और रायलसीमा में प्री-मानसून सक्रिय हो गया है। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली चमकने के समय खुले मैदान में नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...