⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम में शेरशाह सूरी महोत्सव 2026: रील प्रतियोगिता का आयोजन, आकर्षक पुरस्कार घोषितl

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:

दिनांक: 05 मई 2026

सासाराम में आयोजित होने वाले शेरशाह सूरी महोत्सव-2026 के अवसर पर 21 एवं 22 मई को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा एक विशेष रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का विषय शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित होगा।

प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 30 सेकंड से 1 मिनट 30 सेकंड तक की रील बनानी होगी। इच्छुक प्रतिभागी अपनी रील shershahsurimahotsavreel@gmail.com पर अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर के साथ भेज सकते हैं। रील को गूगल ड्राइव पर अपलोड कर उसका लिंक भी ईमेल के माध्यम से भेजा जा सकता है।

रील भेजने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:

प्रथम पुरस्कार: ₹5000

द्वितीय पुरस्कार: ₹3000

तृतीय पुरस्कार: ₹2000

इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता युवाओं को इतिहास से जोड़ने और उनकी रचनात्मकता को मंच देने का एक सराहनीय प्रयास है।
 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...